रफ्ता रफ्ता, dt 11/10/2009
तेज होती हवाए,रफ्ता रफ्ता,
आएगा तूफ़ान,रफ्ता रफ्ता,
आँखों में घिरे बादल गहरे,
बरस जाने दो,रफ्ता रफ्ता,
लम्बी है ज़िन्दगी,कठीन भी,
चलती है सांसे,रफ्ता रफ्ता,
खिलकर मुस्कुराने दो कलियों को,
महकेगा चमन,रफ्ता रफ्ता,
रिश्ते तो पनपने का मौका मिले,
कर लेना आज़माइश,रफ्ता रफ्ता,
इंसान देता है मात मौसम को भी,
नहीं बदल सका,रफ्ता रफ्ता,
मिलने को कतराए,तो समझो,
भूलने लगेंगे लोग,रफ्ता रफ्ता,
फासले दिलके,नहीं अच्छे होते,
चुन जायेगी दिवारें रफ्ता रफ्ता,
शब्दों पे रखो पकड़ अच्छी'उदास'
बन जायेगी ग़ज़ल,रफ्ता रफ्ता,