Fropper.com - no one's a stranger
Already a member? Login here  | Tour | Help  
in




Posted on: Dec 05, '08


 Reth Pe Likhi Kasmein

कह गये सदियों से साधु-संत
परोपकार दे मोक्ष तुरंत
जीते सब अपने हित के लिए
जिंदगी वही जो जिए औरों के लिए
करे कामना औरों के सुख की
सोचे ना जो अपने दुख की
सेवक सच्चा माने सब उसको
दे मान्यता भगवान भी जिसको
पर यह सीख हुई अब पुरानी
पर दुख़ और पीड़ा हुए अनजानी
‘मैं’ और ‘मेरा’ यही धर्म अब
उसके आगे व्यर्थ और सब
रहे ना पीछे कटने-काटने से भी
निभाना तो दूर, नाता तोड़ने से भी
लड़ते थे कभी प्रजा को बचाने को
आज मारते हैं, दहशत फैलाने को
धर्म हुआ सस्ता औजार अब
इंसान की छोड़ो, खुद को बचाए रब
जिंदगी केवल क्षणिक हो गयी
अभी है, दो लम्हों मे मृतक हो गयी
पालक गण हुए निर्वीर्य अब
जागें तब, जब मर जाएँ सब
‘आतंकवाद को हम ना सहेंगे
ईंट का जवाब पथर से देंगे’
सब कोरे शब्द सार ना जिसमे
सारे लगें रेत पे लिखी कसमें
जागो सब अपनी तंद्रा छोड़ो
इन आतंकवादियों के मंसूबे तोड़ो
बता दो छेड़ने का परिणाम क्या हो
सोया मृगराज जाग जाए तो क्या हो
समय आया के बन जाओ त्रिनेत्री
सह चुके बहुत भारत के क्षेत्री.







Tags: परोपकार, दहशत, औजार, मृतक, आतंकवाद, रेत, मृगराज, त्रिनेत्री




Comments  [ 10 Comments ] [ Post your comment | Subscribe (?) ]


Send MessageOfflineScrap

ashokthakur said:
good poem filled with inspiration to fight against terrorism.
Thanks a lot for sharing

December 15, '08


Send MessageOfflineScrap

gariahatCAP said:


December 14, '08


Send MessageOfflineScrap

sanjaysg5 said:


December 06, '08


Send MessageOfflineScrap

sanjaysg5 said:
‘आतंकवाद को हम ना सहेंगे
ईंट का जवाब पथर से देंगे’
सब कोरे शब्द सार ना जिसमे
सारे लगें रेत पे लिखी कसमें
जागो सब अपनी तंद्रा छोड़ो

December 06, '08


Send MessageOfflineScrap

creativefront said:
'लड़ते थे कभी प्रजा को बचाने को
आज मारते हैं, दहशत फैलाने को
धर्म हुआ सस्ता औजार अब
इंसान की छोड़ो, खुद को बचाए रब'

ati sundar. Saamayik kavita. Aaj vaakai haalaat bahut kharaab hein. Desh par aaj sabase bada khatara aatankvaad se hai aur yah baahar se bhee to saath hee andar se bhee. Bhagvaan sabko sadbuddhi de.



December 05, '08


Send MessageOfflineScrap

ya1957 said:
if everyone starts thinking like this definately hindoostan will have another INDEPENDENCE DAY frm terror,poverty........ dont loose hope keep it up

December 05, '08


Send MessageOfflineScrap

sach97 said:
exelent :

December 05, '08


Send MessageOfflineScrap

anjaniemotionalfool said:


December 05, '08


Send MessageOfflineScrap

thepatriot2008 said:


December 05, '08


Send MessageOfflineScrap

ManojSmile2001 said:
समय आया के बन जाओ त्रिनेत्री
सह चुके बहुत भारत के क्षेत्री...

December 05, '08

Want to comment on this post?

Register now, its FREE, and share your views.
Already a member? Login now.